Sunday , 26 July 2026

सीवरेज की समस्या से जूझ रहे कॉलोनी वासियों का फूटा गुस्सा !

हरियाणा:- पलवल, वार्ड नंबर 13 स्थित पॉश कॉलोनी में पिछले कई दिनों से सीवरेज की समस्या से जूझ रहे कॉलोनी वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी वासियों का कहना है कि वह इस समस्या को लेकर कई बार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन कोई उनकी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। वही गुस्साएं दर्जनों कॉलोनीवासी विभाग के कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्हें विभागीय अधिकारी नहीं मिले। कॉलोनी वासियों का कहना है कि यहां से होकर गुजरने में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग, स्कूली बच्चों और महिलाओं को होती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सड़कों पर जमा सीवरेज के पानी से अब दुर्गंध भी आने लगी है। जिसके चलते लोगों का घरों के अंदर रहना भी दूभर हो गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। तो वह विभाग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिसके जिम्मेदार स्वयं विभागीय अधिकारी होंगे। कॉलोनीवासी बलजीत सिंह धनकड़ ने कहा कि यहां पिछले कई दिनों से सीवरेज की समस्या से लोग परेशान है। अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे है। उन्होंने कहा कि विभाग अधिकारियों का कहना है कि बिजली का खम्बा सीवर पर लगा हुआ। जब यह खम्बा यहां से हटेगा। तब वह सीवरेज को दुरुस्त करेंगे। लोगों के घरों तक पानी भरा हुआ है। यहां एक गांधी पार्क भी है। जिसके अंदर भी सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ है। जिसके चलते यहां सुबह और शाम सेर करने आने वाले लोगों ने भी यहां आना बंद कर दिया है।

वही वार्ड पार्षद अनिल गोसाई ने कहा कि न्यू कॉलोनी में जगह-जगह सीवर जाम है सीवरेज का पानी सड़कों पर जमा पड़ा हुआ है। कहने को तो यह पॉश कॉलोनी है। लेकिन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने इस कॉलोनी को नर्क बना रखा है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। लेकिन कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। जब उन्होंने इस बारे में विभाग के एसडीओ त्रिलोकचंद मंगला से फोन पर बात की। तो उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी करेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भ्रष्ट तक बताया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *