फतेहाबाद, 14 मई(जितेंद्र मोंगा): हरियाणा के फतेहाबाद सीआईए पुलिस ने गांव भोडा होशनाक के पास नशे की खेप को बरामद किया है। पुलिस ने फतेहाबाद की ओर आ रही एक इंडिका गाड़ी से चेकिंग के दौरान 75 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत 9 लाख रुपये बताई गई है। इंडिका गाड़ी में चार युवक दिल्ली से हीरोइन लेकर फतेहाबाद की ओर आ रहे थे। जब पुलिस ने गाड़ी को चैकिंग के लिए रुकवाया तो युवकों ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। लेकिन गाड़ी बंद हो जाने की वजह से पुलिस ने चारों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। जब युवकों की गहनता से तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 75 ग्राम हेरोइन सीआईए पुलिस ने बरामद की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के मुताबिक चारों युवक रतिया व आसपास के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे नशे के आदि है और नशा खुद के लिए दिल्ली से लेकर आ आये हैं। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि दिल्ली से हेरोइन सप्लायर का भी पता लगाया जा रहा है ताकि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके इस बारे में आज डीएसपी हेडक्वाटर रविंद्र तोमर ने मीडिया को जानकारी दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
