Monday , 27 July 2026

सिरसा पुलिस ने 1 किलो हेरोइन के साथ काबू किया नशा तस्कर

सिरसा, 10 जुलाई :  नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सिरसा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में से एक व्यक्ति को 1 किलो हेरोइन के साथ काबू किया है। जिसकी मार्किट वैल्यू लगभग 1 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस मामले में जानकारी देते हुए सिरसा के एस.पी. हामिद अख्तर ने बताया कि सीआईए डबवाली टीम ने दिल्ली पुल के पास चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है जोकि हाउसिंग बोर्ड कालोनी का रहने वाला है।फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है और इस बात का पता लगाने में लगी है कि इस सब में कौन कौन शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *