Monday , 14 September 2026

सरकार ने बदला बाज़ार खोलने का समय, व्यापारियों में खुशी की लहर

हरियाणा डेस्क: सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा यानि के लॉकडाउन के तहत बेशक पाबंदियां 7 दिन के लिए और आगे बढ़ा दी हों लेकिन साथ ही छूट का दायरा भी इस दौरान बढ़ा दिया गया है। सबसे अधिक रियायत बाजारों को दी गई। दुकानों के खुलने का टाइम बदलने के साथ ही 1 घंटा अतिरिक्त समय भी दिया गया है। प्रदेश में पहले जहां सबह 7 से दोपहर 12 बजे तक दुकानें खोलने का समय था तो वहीं अब दुकाने सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोली जा सकेंगी। दुकानों के लिए समय परिवर्तन करने पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का तहे दिल से आभार जताया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

व्याारियों ने सरकार का जताया आभार

व्यापारियों ने कहा कि सरकार ने उनकी बात को सुना और समय परिवर्तन कर दिया। ऐसा कर कर सरकार ने उन्हें राहत देने का बड़ा काम किया है। बता दें कि लॉकडाउन के साथ ही सरकार ने जो पहले समय तय किया था व्यापारी उससे नाखुश थे और लगातार सरकार से समय का दायरा बदलने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद सरकार ने इनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए समय परिवर्तन किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *