नेशनल डेस्क: बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि..
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!- खरीफ सीजन के पहले एमएसपी घोषित की है। उसे आगे बढ़ाया भी गया है।
- पिछले साल के मुकाबले एमएसपी में सबसे ज्यादा वृद्धि तिल की फसल में (452 रुपए प्रति क्विंटल) रही।’ इसके बाद उड़द और तुअर में 300 रुपए प्रति क्विंटल पर एमएसपी बढ़ाई गई।
- रेलवे में यात्रा को और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने 4जी स्पेक्ट्रम मुहैया कराने का निर्णय लिया है। इससे संचार प्रणाली में सुधार होगा और रेल यात्रा को सुरक्षित बनाएगा।
- सिग्नल आधुनिकीकरण और 5जी स्पेक्ट्रम क्रियान्वयन पर 25 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।’
- कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट कर कहा, ‘सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ खरीफ विपणन मौसम 2021-22 के लिए सभी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने मंजूरी दी।

- पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत साल वर्षों में लगातार कृषि के क्षेत्र में एक के बाद एक अनेक ऐसे निर्णय हुए। जिससे किसान की आमदनी बढ़े।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
