Friday , 11 September 2026

सच्चा सौदा के वाईस चेयरमेन का गिरफ्तारी के वारंट जारी

सिरसा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के वाईस चेयरमेन डॉ पी आर नेन की गिरफतारी के वारंट जारी कर दिए है। सिरसा पुलिस ने करीब 7 लोगों के
गिरफ्तारी वारंट जारी किए है। पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग हिंसा में शामिल थे। पी आर नेन डेरा में 17 से 24 अगस्त तक की मीटिंग में शामिल था
ओर मीटिंग में ही राम रहीम के खिलाफ फैसला आने पर दंगे करने पर सहमति बनी थी। पुलिस ने इन सभी आरोपियों की गिरफतारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आपको बता  दे की विपासना इंसां की तरह डॉ पी आर नेन भी पिछले एक महीने से फरार है।
सिरसा शहर थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि हिंसा फैलाने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों के गिरफतारी वारंट जारी किए है जिनमें डेरा के
वाईस चेयरमेन डॉ पी आर नेन, गोपी राम सहित अनेक डेरा अनुयायी शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *