शाहरुख खान की बेटी सुहाना जितना अक्सर अपनी ड्रेसिंग और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन कम ही लोगों को ये मालूम होगा कि वो कुकिंग का भी शौक रखती हैं। इन्होंने अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें वो किचन में पास्ता बनाती नजर आ रही हैं। इस दौरान सुहाना ब्लैक जैकेट में हैं और अपने बालों को बांध रखा है। कुकिंग करते हुए भी सुहाना कम गॉर्जियस नहीं लग रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिछले दिनों ही शाहरुख खान ने अपने दोनों बच्चों के साथ सेल्फी पोस्ट की थी जिसके साथ उन्होंने सुहाना और आर्यन को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने के बाद अपने इमोशंस जाहिर किए थे।
सुहाना और उनके भाई आर्यन क्रिसमस और न्यू ईयर पर वेकेशन एन्जॉय करने मुंबई आए हुए थे और हाल ही में ये अपनी पढ़ाई करने वापस लौट गए हैं। सुहाना अभी लंदन में पढ़ रही हैं। वहीं, आर्यन कैलिफोर्निया के एक फिल्म स्कूल में पढ़ रहे हें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
