हरियाणा डेस्क: कोरोना को हराने के लिए शासन और प्रशासन जी जान से जुटा हुआ है। प्रशासन लगातार लोगों से वेक्सीनेशन करवाने की अपील कर रहा है, मगर लोग हैं कि मानते ही नहीं। 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों तक टीका पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने टीका उत्सव के तौर पर देशव्यापी अभियान भी शुरु किया। मगर आमजन का टीकाकरण के प्रति रूझान नकारात्मक ही नजर आ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
चार दिनों 32 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य
फतेहाबाद जिले की बात करें तो, फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में इन चार दिनों 32 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था, मगर हालत यह है कि तीन दिन का समय बीत जाने के बाद विभाग 10 हजार के करीब ही लोगों का टीकाकरण कर पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 108 छोटी-बड़ी साईट बनाई हैं, जहां लोग सहजता से पहुंच कर टीका लगवा सकते हैं। वहीं दूसरा पहलू यह भी नजर आ रहा है कि इन दिनों फसल की कटाई का भी सीजन में ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खेतों और मंडियों में है जिससे टीकाकरण की गति धीमी है। इस बारे में क्या कहना है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
