हरियाणा में लगातार हावी होते कोरोना के केस के बाद सरकार ने जहां एक ओर वीकैंड बाजारों को दो दिन बंद रखने के आदेश दिए हैं। तो वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग सरकार के इस फैसले के विरोध में उतर चुका है। तस्वीरें गुड़गावं से सामने आइ हैं जहां सैक्टर-14 में मार्किट एसोसिएशन के सदस्यों ने मिलकर ना केवल इस फैसले का कड़ा विरोध जताया बल्कि पुतला भी फूंका।
विरोध कर रहे सभी व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते पहले ही 4 महीने तक उनके प्रतिष्ठान बंद रहने की वजह से काफी नुक्सान हुआ और अब ऐसे में अब वीकेंड पर जारी इस फरमान से तो उनकी कमर ही टूट जाएगी।
इन सभी व्यापारियों ने शहर में खुले शराब की दुकानों पर सवालिया निशाँ लगाते हुए हरियाणा सरकार से पूछा कि क्या शराब की दुकाने एसेंशियल सर्विस में आती है जो उन्हें खुला रखने के आदेश जारी किये गए है
बता दें कि सरकार ने वीकैंड पर बाजार बंद रखने के आदेश इसलिए जारी किए हैं क्योंकि छुटटी का दिन होने के चलते लोग घरों से बाहर निकलते हैं और बाजारों में भीड़ इक्टठा हो जाती है और हरियाणा में कोरोना के बढ़ते केस के बाद ही सरकार ने ये फैसला किया है। ताकि कोरोना के बढ़ते केस की रोकथाम की जाए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
