Sunday , 26 July 2026
विपक्ष तिल का ताड़ बनाता है, धनखड़ जी स्पष्ट वक्ता हैं

विपक्ष तिल का ताड़ बनाता है, धनखड़ जी स्पष्ट वक्ता हैं” – अनिल विज का विपक्ष पर हमला

अम्बाला, 22 जुलाई 2025 : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर विज ने कहा, “धनखड़ जी ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है, वह स्पष्ट बोलने वाले इंसान हैं, विपक्ष का काम तिल का ताड़ बनाना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

“जो मतदाता नहीं, विपक्ष उनकी पैरवी क्यों कर रहा?” – विज का वोटर सत्यापन पर तीखा सवाल

बिहार चुनाव से पहले वोटों की एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर उठे विवादों पर बोलते हुए अनिल विज ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “पहले तो विपक्ष रोता है कि फर्जी वोट डाले जाते हैं, अब जब चुनाव आयोग सत्यापन कर रहा है, तब भी आपत्ति है। आखिर विपक्ष उन लोगों की पैरवी क्यों कर रहा है जो मतदाता नहीं हैं?


धार्मिक आयोजनों को लेकर टिप्पणी करने वालों की ‘बुद्धि ठीक होनी चाहिए’: विज

सम्भल से सपा विधायक द्वारा कांवड़ यात्रा पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मंत्री विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों को हमारी हर धार्मिक परंपरा में खोट नजर आती है। संविधान ने सभी को अपने धर्म के पालन की आजादी दी है – वो अपने धर्म का पालन करें, हम अपने।


ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश गए सांसदों का अपमान, कांग्रेस विधायक की टिप्पणी पर भड़के विज

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष रखने वाले सांसदों पर कांग्रेस विधायक की आपत्तिजनक टिप्पणी को अनिल विज ने राष्ट्र का अपमान बताया। उन्होंने कहा, “ये सांसद और मंत्री भारत का दृष्टिकोण विश्व के सामने रखने गए थे। इन्हें पीएम का ‘दिमाग’ कह देना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि राष्ट्रहित के खिलाफ है।


‘सरकार संसद में जवाब देने को तैयार, मगर विपक्ष को सुनना ही नहीं आता’ – विज

अखिलेश यादव द्वारा संसद में हमले पर जवाब मांगे जाने पर विज ने कहा, “सरकार कभी जवाब देने से पीछे नहीं हटी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी साफ कहा है – हम हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं, मगर विपक्ष को सुनने की आदत डालनी होगी। इन्हें दिक्कत जानकारी से नहीं, सच्चाई से है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *