Monday , 2 November 2026

विधायक बलराज कुंडू की जन जागृति यात्रा ने रादौर में किया प्रवेश!

महम से विधायक बलराज कुंडू की जन जागृति यात्रा ने रादौर में प्रवेश किया, 26 जनवरी से चलकर आज 20वें दिन 9वें जिले में पहुंची यात्रा ! 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा:- प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर महम से विधायक बलराज कुंडू द्वारा निकाली जा रही जनजागृति यात्रा जिला यमुनानगर की विधानसभा रादौर में पहुंची । 26 जनवरी को नांगल चौधरी से महम विधायक बलराज कुंडू के नेतृत्व में निकाली जा रही जन जागृति यात्रा की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद आज यात्रा ने 20वें दिन जिला यमुनानगर के रादौर विधानसभा के गांव में प्रवेश किया । जहां कई जगह इस यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। वही रादौर के गांव खेड़ी लख्खासिंह में पत्रकारों से बातचीत में बलराज कुंडू ने सरकार को निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि आज सरकार ने युवाओ को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है। सरकार नौकरियों के नाम पर कौशल रोजगार निगम बनाकर युवाओं का शोषण करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले खेलों के क्षेत्र में हरियाणा नंबर एक पर था, लेकिन मौजूदा सरकार ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को डिमरोलाइज कर खेलों से दूर किया जा रहा है।

बलराज कुंडू, विधायक महम

उन्होंने कहा कि पहले दो सरकार ने दो वर्ष बाद चुनाव कराकर जहां सरपंचों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया। वही अब ई-टेंडरिंग जैसे नियम लागू कर उनके अधिकारों को छीनने का काम किया जा रहा है। कुंडू ने कहा कि आज हमें जनता के हक के लिए लड़ाई लड़ने वाले पढ़े लिखे जनप्रतिनिधि चाहिए । तभी व्यवस्था परिवर्तन संभव है। वही उन्होंने पार्टी के गठन के सवाल पर कहा की यात्रा के समापन के बाद लोगों से चर्चा कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *