Sunday , 1 November 2026

विजिलैंस ने 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई. रंगे हाथों दबोचा ,घर की तलाशी के दौरान 6.27 लाख रुपए सहिते विदेशी करंसी बरामद

चंडीगढ़, 7 नवंबर:पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज आर.टी.ए कार्यालय होशियारपुर में तैनात ए.एस.आई. रमेश चंद्र को 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंधी जानकारी देते हुये विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्टर सुखमिंदर सिंह निवासी गुरू अंगद देव नगर, खन्ना, जि़ला लुधियाना की शिकायत पर पकडा है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसका ट्रांसपोर्ट का धंधा है जिस कारण उसके ट्रक वजन करवाने के पश्चात विभिन्न जिलों में जाते हैं। इस संबंधी उक्त ए.एस.आई द्वारा लोडिड ट्रकों को होशियारपुर के रूटों में से निकलने के लिए प्रति ट्रक 50 रुपए प्रति महीने के तौर पर रिश्वत की मांग की गई है। इससे गत् दो महीनों और इस चालू महीने की बकाया राशि जोकि 1.5 लाख रुपए बनती है की रिश्वत के तौर पर माँग की गई।

विजिलेंस द्वारा शिकायत की जांच उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार विरोधी कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकद्दमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजिलेंंस ब्यूरो द्वारा दोषी ए.एस.आई की घर की तलाशी के दौरान 6,27,970/- रुपए नकद, 6,500 /- रुपए के पुराने नोट, 300 विदेशी करंसी (यूरो), 1980 विदेशी करंसी (अमेरिकन) डालर, 195 विदेशी करंसी (मलेशियन) रिंगिट्ट, विभिन्न बैंकों के 28 खाली चैक, भरे हुए 3 चैक, 6 चैक बुकें, 10 बैंकों की पासबुकें, 2 अवीवा इंश्योरेंस पॉलसियां, ‘विटारा बे्रजा गाड़ी के कागज़ात और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के काटे हुए 5 चैकों की फोटो स्टेट कापियों दोषी के घर में से बरामद हुये है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *