अमृतसर, 25 जून 2025 – पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को आज सुबह विजिलेंस विभाग ने उनके अमृतसर स्थित आवास से हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुबह-सुबह विजिलेंस की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मजीठिया के घर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि मजीठिया के घर के कुछ हिस्सों को सील कर तलाशी ली गई। इसी दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मजीठिया कहते नजर आ रहे हैं,
“देखिए कितने अधिकारी मुझे ले जाने आए हैं। मुझे नहीं पता कि मेरे घर में कुछ रखा गया था या नहीं, लेकिन इनकी बेचैनी सब बता रही है।”
मजीठिया ने जताई साजिश की आशंका
हिरासत में लिए जाने से पहले मजीठिया ने एक वीडियो बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।
“मेरे घर पर छापेमारी उनके अहंकार का प्रमाण है। प्रेस को अंदर नहीं जाने दिया गया, वकीलों के साथ धक्का-मुक्की की गई। ये सरकार कानून का मखौल बना रही है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं, भगवंत मान की धमकियां मुझे चुप नहीं करा सकतीं,” मजीठिया ने कहा।
सोशल मीडिया पर भावुक पल
मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे अपने बच्चों को गले लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही समर्थकों की भारी भीड़ “बिक्रम मजीठिया जिंदाबाद” के नारे लगा रही है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा –
“मैं गुरु साहिब का बेटा हूं। मैं झुकूंगा नहीं।”
अकाली दल का पलटवार
शिरोमणि अकाली दल ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। पार्टी के नेता अर्शदीप कलेर ने ऐलान किया कि वे इस मामले को अदालत में चुनौती देंगे।
“ये लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। सरकार विरोधियों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है,” उन्होंने कहा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
