Saturday , 12 September 2026

अंबाला: लेबर के क्वार्टर में आग का तांडव, 22 मजदूरों के आशियाने जलकर हुए खाक

 हरियाणा डेस्क: अम्बाला छावनी के रामपुर सरसीडी इलाके में आग का तांडव देखने को मिला। बता दें कि यहां के एल एंड टी नाम की एक प्राइवेट कंपनी की लेबर के क्वार्टर में सुबह अचानक भयानक आग लग गई। सुबह साढ़े 3 बजे के करीब कवार्टर में भयंकर आग लगी। आग से लगभग 22 मजदूरों के आशियाने जलकर राख हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बड़ा हादसा होने से टला

गनीमत रही कि समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि फायर बिग्रेड की टीम ने मौके से एयर 20 छोटे एलपीजी के सिलिंडर और एक बड़े सिलिंडर को सेफली निकला। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से 22 मजदूरों के आशियाने और उनका सामान जलकर राख हो गया जिसमे एक मोटरसाइकिल भी आग की भेंट चढ़ गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *