हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद केजीपी पर अचानक बस पलट गई। बस पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। घटना मोहना के निकट जलाका गांव के समीप से होकर गुजरने वाले कुंडली गाजियाबाद पलवल हाईवे की है जहां आज दोपहर ड्राइवर की लापरवाही के चलते सवारियों से खचाखच भरी हुई बस पलट गई। इसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल भिजवाया गया है और कुछ लोगों को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आधा दर्जन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में आज यानी की बुधवार सुबह बस पलटने की वजह से लगभग आधा दर्जन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, जिसमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। चश्मदीद की मानें तो वह लुक्काबाद से सोनीपत बस में अपने फैमिली के दो लोगों के साथ जा रहे थे। बस में लगभग 25 से 30 लोग बैठे हुए थे अचानक मोहना के जल्हाका गांव के पास जब बस पहुंची तो अचानक बस पलट गई जिस सड़क हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
