Tuesday , 27 October 2026

लुधियाना हादसा: पुलिस ने फैक्ट्री मालिक इंदरजीत सिंह गोला को किया गिरफ्तार,आज किया जाएगा कोर्ट में पेश

लुधियाना(राजिंदर अरोड़ा)। लुधियाना फैक्ट्री हादसे में गिरफ्तार किए गए फैक्ट्री मालिक इन्द्रजीत सिंह गोला को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आज इंदरजीत सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फैक्ट्री मालिक इंदरजीत सिंह गोला घटना के बाद से परिवार सहित फरार हो गया था,  जिसके बाद पुलिस ने गोला के खिलाफ धारा 304A के तहत मामला दर्ज किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में पटियाला के एडिशनल कमिश्नर का बड़ा बयान सामने आया है। अरविंद शर्मा ने खुलासा किया है कि ये इस इमारत की तीन मंजिलें अवैध रूप से बनाई गई थी। उन्होंने कहा है कि इस इमारत को दो मंजिलों की मंजूरी मिली हुई थी, लेकिन तीन मंजिलों का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। अरविंद शर्मा ने मीडिया के सामने कुछ तथ्य भी रखें हैं और कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, लुधियाना हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *