प्रेम सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से बिमार रहती थी वह उसका काफी इलाज करवा चुका था परंतु कहीं से कोई आराम नही हो रहा था उसने बताया कि मांगे राम जोगी जोकि खेडी यूपी का निवसी था अकसर गांव में आया जाया करता थो उसका उससे समपर्क हुआ उसने बताया कि यूपी में एक तांत्रिक है जो उसकी पत्नी का ईलाज कर देगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वह उसके झांसे में आ गया ओर उसने जोगी के द्वारा उसका समपर्क तांत्रिक से हुआ। कुछ समय बाद तांत्रिक ईलाज करने के लिए गांव डागंरा स्थित उसके घर पर आया तो उसने कहा कि वह उसकी पत्नी का ईलाज कर देगा इस दौरान उसने कहा कि उसके घर जमीन में खजाना गड़ा हुआ है वह उसे निकालकर उसे दे देगा। इस दौरान उसने हमारे घर में खुदाई करके एक मटका निकाला जिसके साथ दो सापों को भी निकाला इस दौरान उसने उसमें हमें सोने की मौहरे भी दिखाई।
उस दौरान उसने मटके को कपड़े से ढककर वंही दबा दिया। उसने कहा कि सांपों को वश में करने के लिए तंत्र विद्या द्वारा जाप करना पड़ेगा तथा माता का शिंगार चढ़ाने के लिए पैसों का प्रबंध कर लो। उसने कहा कि वह दौबारा आएगा तंत्र जाप करके सापों को साथ ले जाएगा तथा मौहरों से भरा मटका उसको दे जाएगा। इस तरह वह लालच के कारण तांत्रिक के झासे में आ गया। सोने की मौहरों से भरा मटका निकालने का लालच देकर तांत्रिक ने उससे 27लाख 21 हजार रूपए तीन किस्तों में ले गया।
जमीन गहने रखकर पैसों का प्रबंध किया था तांत्रिक पैसे लेकर वंहा से चला गया जब उसने उससे फोन पर बार बार समपर्क करने का प्रयास किया परंतु उसने उसे कोई जवाब नही दिया इस दौरान उसे शक हुआ तो जो मटका तांत्रिक ने उसे दिखाया था तो उसने उसे निकालकर खोला तो उसमें मिट्टी भरी हुुई थी। इस बारे में उसने थाना शहर में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक को उसके निवास स्थान यूपी बडोली से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
