Friday , 11 September 2026

लहंगे में कान्स के रेड कार्पेट पर चलीं सोनम कपूर

शादी के 6 दिन बाद यानी 14 मई को सोनम कपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आईं। खास बात यह रही कि Fashionista के रूप में फेमस सोनम ने कान्स के लिए डिजाइनर राल्फ और रस्सो का ऑफ व्हाइट लहंगा चुना। एक्सेसरीज की बात करें तो उन्होंने स्टड्स पहने हुए थे,जो उनकी वेडिंग रिंग से मेल खा रहे थे। सोनम कान्स में कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कान्स के रेड कार्पेट पर चलते वक्त सोनम के हाथों में शादी की मेहंदी साफ दिखाई दे रही थी। सोनम रविवार रात अपने ससुराल नई दिल्ली से कान्स के लिए रवाना हुई थीं। वे 2011 से लगातार इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को अटेंड करती आ रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम की दो फिल्में रिलीज की कतार में हैं। वे 1 जून को रिलीज होने जा रही ‘वीरे दी वेडिंग’ और 29 जून को रिलीज होने जा रही ‘संजू’ में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *