Friday , 30 October 2026

रोहतक: पूर्व सरपंच के घर ताबड़तोड फायरिंग, करीब 20 राउंड तक चली गोलियां

हरियाणा डेस्क: कोरोना के खौफ के बीच रोहतक से एक बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, लाखनमाजरा के पूर्व सरपंच के घर ताबड़तोड फायरिंग हुई। इस दौरान तकरीबन 20 राउंड तक गोलियां चली। तो वहीं फायरिंग के वक्त पूर्व सरपंच व परिवार घर पर ही सो रहे थे। घर की दीवारों पर गोली के निशान दिखे। लेकिन गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान घर के किसी भी सदस्य को गोली नहीं लगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव के ही युवकों पर फायरिंग करने का आरोप

मौके से करीब आधा दर्जन गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। तो वहीं, गांव के ही युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। बता दें, कुल्फी पहलवान 2014 में लाखनमाजरा के सरपंच थे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *