सरकार और प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी हरियाणा प्रदेश की अनाज मंडियों में उतर प्रदेश का गेहूं पहुंच रहा है और इसकी खरीद भी हो रही है। जिस वजह से हरियाणा के किसानों की गेहूं खरीद में देरी हो रही है। तरावडी अनाज मंडी में भी उत्तर प्रदेश की गेहूं की खरीद का कार्य चल रहा था। जिस पर मार्किट कमेटी की तरफ से कई दुकानदार आढ़तियों को चेतवानी भी दी गयी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बावजूद इसके ये लोग यहाँ यूपी के गेहूं को खरीद रहे थे। जिस पर आज मार्किट कमेटी के सचिव गौरव आर्य ने बड़ी कारवाई करते हुए मंडी में रेड की और यूपी के गेहूं को पकड़ा और खरीद करते हुए तरवाडी अनाज मंडी की 7 दुकानों के सरकारी खरीद के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया और मोके से 2 गाडियां यूपी के गेहू की इम्पोंड कर पुलिस के हवाले कर दी गयी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
