Sunday , 1 November 2026
अंबाला

रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहुंचे परिवहन मंत्री अनिल विज, खुद लिया ज्ञापन; 15 दिन में बैठक बुलाने का दिया भरोसा

अंबाला, 25 जुलाई: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी स्थित अपने शास्त्री कॉलोनी आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनका ज्ञापन स्वयं प्राप्त किया। कर्मचारियों की मांगों को सुनने के बाद मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर बैठक आयोजित कर सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी अंबाला पहुंचे थे। कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करना चाहते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वयं कर्मचारियों के बीच पहुंचे अनिल विज

प्रदर्शन के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज स्वयं कर्मचारियों के बीच पहुंचे और कर्मचारी नेताओं से ज्ञापन लिया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की बात सुनने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर विचार करने के लिए 15 दिनों के भीतर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन

मंत्री के आश्वासन के बाद रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। कर्मचारी नेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित बैठक में उनकी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *