
रेवाड़ी शहर में बस स्टैंड के सामने एक मोबाइल शॉप में आग लग गई। आग की वजह से पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। दुकान में रखे नए-पुराने मोबाइल व रिपेयरिंग का करीब 5 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा:- रेवाड़ी शहर में बस स्टैंड के सामने एक मोबाइल शॉप में आग लग गई। आग की वजह से पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। दुकान में रखे नए-पुराने मोबाइल व रिपेयरिंग का करीब 5 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि अभी आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी है। दुकान मालिक प्रदीप ने बताया कि बस स्टैंड के सामने उसने कई सालों से मोबाइल शॉप खोली हुई है। बुधवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।

सूचना के बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग बुझाई गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान मालिक प्रदीप ने बताया कि उसकी दुकान में करीब 5 लाख रुपए का सामान रखा हुआ था। जिसमें काफी सारे नए-पुराने मोबाइल के अलावा रिपेयरिंग का सामान था। आगजनी में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। प्रदीप का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि आग कैसे लगी। उन्हें सूचना मिली तो वह दुकान पर पहुंचे, लेकिन जब तक पहुंचे तबतक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस से जांच की मांग की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
