चंडीगढ़, 14 जून 2025 — हरियाणा के रेवाड़ी जिले में अब कैदियों की कमी और असुविधा खत्म होने वाली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को जिले की नई हाईटेक जेल का उद्घाटन करेंगे। यह जेल 95 करोड़ रुपये की लागत से बनी है और लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस नए जेल परिसर के खुलने के बाद रेवाड़ी जेल से कैदियों को दूसरे जिलों की जेलों में शिफ्ट करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। क्योंकि अब रेवाड़ी जेल में लगभग 1,000 कैदियों की क्षमता होगी, जबकि पहले यहां सिर्फ 65 कैदियों के लिए जगह थी। इस कारण 700 से अधिक कैदियों को गुरुग्राम, नारनौल और झज्जर की जेलों में स्थानांतरित करना पड़ता था।
नई जेल से जेल प्रशासन को मिलेगी बड़ी राहत
गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि नई जेल रेवाड़ी में लंबे समय से चली आ रही बुनियादी ढांचे की कमी को पूरा करेगी और कैदी प्रबंधन की समस्याओं को काफी हद तक कम करेगी।
हाई सिक्योरिटी जेल रोहतक में भी जल्द होगी पूरी
डॉ. मिश्रा ने यह भी बताया कि गंभीर अपराधियों के लिए रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण अंतिम चरण में है। साथ ही, करनाल में जेल कर्मचारियों के लिए मॉडर्न प्रशिक्षण अकादमी स्थापित की गई है, जिससे राज्य में जेल प्रशासन के मानकों में सुधार होगा।
सीएम करेंगे बस स्टैंड का भी उद्घाटन
रेवाड़ी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवनिर्मित जेल परिसर के अलावा शहर के राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में नए बस स्टैंड का शिलान्यास भी करेंगे। समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।
सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थापन
SP हेमेंद्र मीणा ने बताया कि मंच के निकट वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। समारोह स्थल पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था होगी। सभी आगंतुकों को प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इसके अलावा, समारोह स्थल पर ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
