
हरियाणा डेस्क:- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा और फिर संसद की सदस्यता रद्द किए जाने को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि एक आदमी बैंक का हजारों करोड़ रुपए लेकर भाग गया अगर उसको नाम के साथ ही तो एड्रस करेंगे। चुने हुए प्रतिनिधि के साथ ये ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सब विपक्ष के खात्मे की वजह से हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुख्य विपक्षी दल की हालत ही ठीक नहीं है। आज ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे से कमरे में मीटिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ तो कांग्रेस एक कमरे तक अपने कर्मो की वजह से पहुंची तो कुछ उनके अपनो ने यहां पहुंचा दिया। अशोक तंवर रेवाड़ी शहर स्थित ब्रह्मगढ़ में पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एसवाईएल को लेकर भाजपा राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि हम भी चाहते है कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिले। खासकर इससे दक्षिणी हरियाणा को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अगर सही ढंग से प्रयास करें तो यहां के लोगों को पानी मिलेगा। इस पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए, लेकिन ये इसे आज भी राजनैतिक मुद्दा बनाए हुए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जब मीडिया कर्मियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह का नाम लिए बगैर उनकी जरूरत पड़ने का सवाल किया तो अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी में आने पर पहले राजा को आम आदमी बनना होगा। उन्होंने कहा कि राजा कोई पेट में पैदा नहीं होता, इन्हें तो आप अपने वोट से राजा पैदा करते हो। इस दौरान तंवर ने पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर भी नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की हालत को लेकर सभी जानते है कि ये किसकी वजह से हुआ। एक व्यक्ति ने खुद को पार्टी से ऊपर मान लिया और फिर भाजपा के साथ सांठगांठ के जरिए खेल जारी रखा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
