Wednesday , 28 October 2026

राहुल गांधी समेत 3 हजार लोगों को आरएसएस ने भेजा न्योता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तीन हजार लोगों को न्यौता भेजा है। जिन लोगों को आमंत्रित किया है उनमें राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग, अल्पसंख्यक नेताओं और सेवानिवृत नौकरशाह शामिल हैं। 17 से 19 सितंबर के बीच विज्ञान भवन, दिल्ली में होने वाले भविष्य का भारत संघ की दृष्टि कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन सभी लोगों से रूबरू होंगे। सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्रीय दलों के नेताओं समेत सभी राजनीतिक दलों के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। संघ का कहना है कि इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आरएसएस की विचारधारा से रूबरू कराया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *