नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने देश में कोरोना के साथ-साथ बढ़ रही ब्लैक फंगस महामारी के लिए केंद्र सरकार के कुशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने वैक्सीन के बाद अब देश में ब्लैक फंगस की दवा की कमी के मुद्दे के लिए भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते सिर्फ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस महामारी है। वैक्सीन की कमी तो है ही, इस नयी महामारी की दवा की भी भारी कमी है. इससे जूझने के लिए PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, देश में कोरोना के हालात को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर तीखे वार कर रहे हैं। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वो कोरोना से जुड़ी व्यवस्था, ऑक्सीजन और टीकाकरण को लेकर लगातार अपनी बात रख रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
