नई दिल्ली, 09 जून। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 13 जून को इफ्तार पार्टी देंगे। कांग्रेस दो साल के अंतराल के बाद इफ्तार का आयोजन करने जा रही है। पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग को इफ्तार के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की ओर से पहली बार इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद ने बताया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की मेजबानी में 13 जून को इफ्तार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ताज पैलेस होटल में होगा।’’ इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरान सोनिया गांधी ने 2015 में इफ्तार का आयोजन किया था।
माना जा रहा है कि राहुल की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के नेताओं के अलावा विपक्षी दलों के भी कई नेता शिरकत करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से इफ्तार का आयोजन उस वक्त किया जा रहा है जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में होने वाली इफ्तार का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। कोविंद की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन में किसी तरह कोई धार्मिक आयोजन नहीं होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
