Wednesday , 28 October 2026

राहतभरी खबर: देश में 50 दिन बाद सबसे कम हुए कोविड के नए मामले, जानें कितनी रह गई संक्रमण की दर ?

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना का आंकडा अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। कोरोना के मामलों की रफ्तार कम होना राहत भरी खबर है। तो वहीं, भारत में 50 दिन बाद 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 1,52,734 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,80,47,534 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 20,26,092 हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संक्रमित आने की दर अब 9.07 प्रतिशत है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 3,128 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,29,100 हो गई। मंत्रालय ने बताया कि रोजाना नमूनों के संक्रमित आने की दर अब 9.07 प्रतिशत है, जो लगातार 7 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बनी है। वहीं संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 9.04 प्रतिशत हो गई है। उसके अनुसार देश में अभी तक कुल 34,48,66,883 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है जिनमें से 16,83,135 नमूनों की जांच रविवार को की गई। 

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम हुई

आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 20,26,092 हो गई है, जो कुल मामलों का 7.22 प्रतिशत है। देश में अभी तक 2,56,92,342 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 91.60 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *