Monday , 27 July 2026

रामलीला मैदान में इनेलो की किसान अधिकार रैली

दिल्ली, 6 मार्च। दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से किसान अधिकार रैली आयोजित की जायेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा और अन्य प्रदेशों से पहुंचने वाले किसानों के लिए रामलीला मैदान में पूरी तैयारी की गई है। किसानों को गर्मी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ, फायर प्रूफ व हीटप्रूफ टैंट लगाया गया है। रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला भी मंगलवार को चंडीगढ़ में विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के बाद दिल्ली पहुंच गए और तैयारियों का जायजा लिया। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी रैली स्थल का दौरा किया। इनेलो सांसद ने रैली स्थल पर ही बैठक कर युवा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी सौंपने के लिए ताऊ देवीलाल सेवादल के कार्यकर्ताओं को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि किसान अधिकार रैली ऐतिहासिक होगी और दिल्ली में बैठी मोदी सरकार के कान खोल देगी।

पार्टी ने रैली की कार्यवाही के व्यापक प्रचार के इंतजाम किए है। किसानों की आवाज को मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से दूर-दूर पहुंचाया जाएगा। सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर और यू टयूब पर किसान अधिकार रैली लाइव होगा। सोशल मीडिया पर लाइव करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षित टीम रामलीला मैदान में कमान संभाल ली है। रैली का लाइव इस बार फुल एचडी से भी दो कदम आगे करने के लिए 4के तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रैली का ट्विटर पर लाइव पेरिस्कोप के माध्यम से होगा। ट्विटर व फेसबुक यूजर्स इस रैली को पल-पल अपने मोबाइल फोन पर भी देख सकेंगे। लाइव के लिए बाकायदा रैली स्थल के हर कोने पर उच्च तकनीक के अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। दुष्यंत का कहना है कि उच्च तकनीक का इस्तेमाल कर यू-ट्यूब, ट्विटर व फेसबुक पर रैली स्थल का हर कोना 360 डिग्री से दिखाई देगा। दुष्यंत ने कहा कि सोशल मीडिया का जमाना है और इस रैली को सोशल मीडिया के माध्यम से देश ही नहीं बल्कि विदेशों धरती पर भी किसानों की आवाज सुनाई देगी।

किसान अधिकार रैली में सुरक्षा की जिम्मेवारी दिल्ली पुलिस के कंधों पर होगी। पार्किग व्यवस्था और जाम की स्थिति से निपटने के लिए युवा इनेलो के कार्यकर्ता दिल्ली पुलिस के साथ चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टिगत रैली स्थल पर 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और विभिन्न द्वारों पर सिक्योरिटी गेट स्थापित किए गए हैं। रामलीला मैदान के प्रवेश से लेकर मंच तक हरे रंग की लड़ियाँ झंडे व होर्डिंग्स दिखाई देते हैं। कई मुख्य सडकों पर कार्यकर्ताओं ने भी भिन्न-भिन्न प्रदेशों के हर कोने से आने वाले किसानों के स्वागत के लिए बैनर दिखाई देते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *