पंजाब डेस्क: मशहूर म्यूजिक कंपनी Speed records के नाम से लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कपूरथला पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल, आरोपी सचिन ग्रोवर लोगों को लालच देकर उन्हें अपने झांसे में फंसाता था और लाखों की ठगी करता था। इतना ही नहीं आरोपी Speed Records के नाम से ऑक्सीजन और कोरोना वैक्सीन की कालाबाजारी भी करता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरोपी कई आर्टिस्टों से Speed Records के नाम मांगता था पैसे
Speed Records के पार्टनर ने कहा कि, आरोपी कई आर्टिस्टों से Speed Records के नाम पर पैसे मांगता था। दिल्ली, मोहाली पंजाब में इसकी शिकायत भी की थी। आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पत्नी भी उसके मंसूबों को अंजाम देने में उसकी मदद करती थी।

आपको बता दें, आरोपी सचिन ग्रोवर पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। आरोपी सचिन ट्रैवल एजेंट बनकर लोगों से ठगी करता था और उनसे लाखों रूपए ऐंठता था और उस पर पहले भी ठगी के कई केस दर्ज हो चुके हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
