Monday , 14 September 2026

मौत का खेल जिसे देख रह जाएंगे हैरान – देखें वीडियो

पानीपत,15 मार्च : पैसे के लालच में इंसान कितना अँधा हो सकता हे और किसी गरीब की मज़बूरी फायदा उठा सकता है। मौत के खेल की लाइव तस्वीरें देख कर आप भी हैरान हो जायेंगे। पानीपत की बाबापुर मंडी में ये लोग गड्डा खोद कर मौत के खेल की तैयारी में लगे हुए है। इस पांच बाई पांच के गड्डे में 16 साल के नाबालिग लड़के को दबाया जा रहा। लड़के को दबाने के बाद 24 घंटे बाद निकाला जायेगा। वही दूसरी तरफ कुछ नाबालिग बच्चो के जिस्म में बर्फ तोड़ने वाले सुये से जिस्म को छेदा जा रहा कुछ बच्चे इस मौत के खेल में सीने पर कांच की ट्यबलाइट तोड़ रहे है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हैरान कर देनी वाली बात ये है कि इससे पहले इसी तरह के मौत के खेल में जमीन के नीचे दबे नाबालिग लड़के की जान चली गयी थी। बावजूद इसके ये मौत का खेल पिछले एक हफ्ते से चल रहा था।

 

सीजेएम मोहित अग्रवाल को इस मौत के खेल की सुचना मिली तो जज साहब पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इस मौत के खेल को रुकवाया। जमीन में दबे नाबालिग के साथ कुछ अनहोनी न हो जाये इसलिए मिटटी को हटा कर लड़के को बाहर निकाला गया। गनीमत ये रही की जमीन में दबा लड़का सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिगों से मौत का खेल करवा रहे शख्स को गिफ्तार कर लिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *