फतेहाबाद के नेशनल हाईवे पर स्थित मोबाईल शोरूम में हुई चोरी का एक मामला सामने आया है। चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए दुकान का शैटर तोड़ कर चोरी करनी चाही पर किसी राहगीर के आ जाने से वो ऐसा करने में नाकामयाब रहे और वहां से भाग निकले पर जाते जाते दुकान में रखा लैपटॉप अपने साथ ले गए। चोरी की ये पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि कार से आए चार चोरों ने लोह की रोड से शटर को तोड़ कर चोरी को अंजाम देना चाहा लेकिन नाकाम रहे और जाते जाते अपने साथ एक लैपटॉप ले गए।
दुकान मालिक ने बताया कि देर रात उसे पुलिस ने फोन पर सूचना दी की उसकी दुकान का शटर टुटा हुआ है।
शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के चलते लोगों मे भय का माहौल बना हुआ है, वहीं पिछले दिनो मोबाईल शो रूम मे हुई 20 लाख की चोरी के मामले को भी अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
