मास्कोः साइबेरिया के केमरोवो शहर में रविवार को एक शॉपिंग मॉल में लगी आग के कारण कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मॉल में चौथे माले पर सिनेमाहॉल और मनोरंजन की कई सुविधाएं मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि इसी कारण यहां लोगों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। बता दें, ये मॉल साल 2013 में खुला गया था, इसमें कई तरह के खेल, सिनेमा, जू, चिल्ड्रन सेंटर जैसी कई सुविधाएं हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार मास्को से 3,600 किलोमीटर दूर केमरोवो शहर के‘विंटर चेरी मॉल’की चौथी मंजिल पर आग लग गयी जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में आग से बचने के लिए कुछ लोग मॉल की खिड़कियों से छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही मॉल से धुंऐ का गुब्बारा निकलते हुए भी दिखा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
