मुंबई, 16 अक्टूबर: रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। न्यूयॉर्क में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटा रणबीर कपूर भी मौजूद हैं। वहीं अब आलिया भट्ट भी न्यूयॉर्क पहुंची हैं और ऋषि कपूर का ध्यान रखने में रणबीर की मदद कर रही हैं। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो न्यूयॉर्क स्थित एक एप्पल स्टोर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में आलिया ने लिखा है ‘द बिग एप्पल’। हालांकि अभी तक ऋषि कपूर के साथ आलिया की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें इससे पहले न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे ने भी मुलाकात की थी। ऋषि 29 सितंबर को इलाज के लिए अमेरिका गए थे। बता दें कि ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क जाने से पहले एक ट्वीट कर अपनी सेहत की जानकारी दी थी।उन्होंने लिखा था, “मैं अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर अमेरिका इलाज के लिए जा रहा हूं।” ऋषि कपूर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें कैंसर हुआ है लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है। रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर की तबीयत को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर सफ़ाई देते हुए कहा, “ऋषि कपूर की तबीयत अच्छी है।उनके टेस्ट शुरू होने वाले हैं, जब तक के टेस्ट नहीं हो जाते हैं, तब तक हम यकीन से कैसे कह सकते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है?”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
