Saturday , 25 July 2026

जोधपुर में 6 महीने की मासूम सहित 4 को मा*रकर जलाया, मचा हड़कंप

राजस्थान के जोधपुर में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया। 6 महीने की मासूम सहित एक ही परिवार के 4 लोगों को मारकर जला दिया गया। आरोपियों ने पूरे परिवार की सोते समय हत्या कर दी। इतना ही नहीं, इसके बाद घसीटकर आंगन में लाए और आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, यह वारदात जोधपुर के ओसियां उपखंड के चेराई गांव की है। यहां बीती रात एक परिवार जब सो रहा था, उसी समय कुछ आरोपियों ने घर में घुसकर चार लोगों की हत्या कर दी। इनमें छह माह की बच्ची भी शामिल है।


हत्या के बाद आरोपी शवों को घसीटकर आंगन में लाए और उन्हें आग के हवाले कर दिया। इसके बाद सुबह गांव के लोगों ने घर से धुआं उठते देखा। लोगों ने जब जाकर देखा तो चीख निकल गई. आंगन में चार लाशें जली पड़ी थीं। इनमें छह महीने की बच्ची का शव भी था। जो लगभग पूरी तरह जल चुका था. वहीं अन्य शव अधजली हालत में थे।


हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया। बदमाश कहां से आए थे। कितने लोग थे, और किस हथियार से हत्या को अंजाम दिया. पुलिस फिलहाल इन सब एंगल से जांच में जुटी है। घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *