अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में नासिक से निकला आक्रोशित किसानों का जत्था अब मुंबई के आजाद मैदान पहुंच गया है। पूर्ण कर्जमाफी यानी कर्जमुक्ति जैसी मांगों को लेकर ये किसान करीब 200 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद मुंबई पहुंचे हैं। अभी तक सरकार ने किसानों की मांग पर गौर नहीं किया है। मांगों पर विचार के लिए एक कमेटी बनाई है. जिसके बाद नाराज किसान आज विधानसभा का घेराव करने वाले हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेगा। ये मुलाकात दोपहर 2 बजे होगी, जिसके बाद किसान अगले कदम पर फैसला लेंगे। मुंबई के ट्रैफिक ज्वाइंट कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि किसानों के आंदोलन के चलते कोई भी मार्ग बंद नहीं किया गया है। इसके अलावा किसी भी रूट को डायवर्ट नहीं किया गया है।
आज बच्चों की बोर्ड परीक्षा है, जिसके लिए किसान रुके हुए हैं। जैसे ही परीक्षा खत्म होगी, किसान विधानसभा का घेराव करने निकल जाएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
