शहर में चोरी की वारदाते दिनों दिन बढ़ती जा रही है इस बार चोर ने महेश नगर थाने से मात्रा 100 गज दूरी पर स्थित शाली काम्प्लेक्स को निशाना बनाते हुए हाथ साफ़ किए। चोर ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब घर के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे मौका पाते ही चोर घर के अंदर घुसा और घर में रखी नकदी और सोना चांदी के गहने लेकर फरार हो गया। जब घर के मालिक वापिस लौटे तो उन्हें घर के दरवाजे खुले मिले और जब अंदर जा कर देखा तो अलमारी और लॉकर में रखे सोने चांदी के गहने और नकदी गायब थी। जिसकी सुचना उन्होंने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुँच स्थिति का मुआइना किया और कार्यवाही शुरू कर दी जिसके लिए वे सीसीटीवी फुटेज भी अपने साथ ले गए। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स दिखाई दे रहा है जिसने अपने कंधे पर बैग टांगा हुआ है। फ़िलहाल पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
