मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के रामपुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा 23 वर्षीय एक महिला का यौन उत्पीड़न किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्पीड़न का विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई भी की। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने पीड़िता के परिवार पर भी हमला किया। युवती के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी का उनके घर में यौन उत्पीड़न किया और उनके विरोध करने पर उसने परिवार पर भी हमला किया। पुलिस ने बताया कि फरार दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
