पंचकूला। डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में 8 सितंबर को महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंकेगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चैहान ने शनिवार को हरियाणा बंद का आह्वान भी किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को पता नहीं की आपने कमाई कितनी बढ़ाई है, बस कभी सब्जी के दाम बढ़ा देते हैं तो कभी सिलेंडर के दाम। नोटबंदी से लोग अभी भी परेशान हैं। भाजपा सरकार नए-नए हथकंडे अपना कर जनता को परेशान कर रही है। डीजल के दाम बढ़ने से जहां किसान परेशान है व्यापारी परेशान है वही इसका असर आम आदमी पर भी है। भाजपा एक संवेदनहीन सरकार है। सुमित्रा चैहान ने यह भी कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 10 सितंबर को पूरा भारत बंद किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
