Sunday , 26 July 2026

भिवानी:मध्यप्रदेश इंदौर से लाया गया अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर से लाए गए अवैध हथियारों के जखीरे को गांव नकीपुर के खेतों में बने कमरे में छापामारकर बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को भी काबू किया। वहीं आरोपियों से 17 अवैध पिस्तौल, एक कार्बाइन, आठ अतिरिक्त मैगजीन व 53 कारतूस बरामद किए।आरोपियों की पहचान चहड़कलां निवासी 23 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई। जबकि दूसरा आरोपी सिंघानी निवासी 19 साल का संदीप उर्फ लाला है जिस पर पहले भी लड़ाई झगड़ा का एक केस दर्ज है। वहीं तीसरा आरोपी 20 वर्षीय आशीष उर्फ दिनेश गांव सिंघानी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *