भिवानी, 4 फरवरी: भिवानी के पटेल नगर में देर रात शरारती तत्वों ने गलियों में खङी कारों को निशाना बनाते हुए सभी गाड़ियों के शीशे तोङ दिए । पहले तो लोगों ने इसे बंदरों की हरकत समझ अनदेखा कर दिया लेकिन सुबह उठ कर देखा तो हैरान रह गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना देर रात करीब 11 बजे की है। स्थानिय लोगों ने बताया कि रात को करीब 11 बजे धमाकों की आवाज आई, लेकिन यहां बंदर बहुत हैं जिसकी वजह से लोगों ने इसी बंदरों की हरकत समझ कर अनदेखा कर दिया। लेकिन जब सुबह उठे तो पता चला कि किसी ने पत्थर मार कर कारों के शीशे तोङ दिए हैं। स्थानिय लोगों ने इस मामले में पुलिस से कार्यवाई की मांग की है।
फिलहाल लोग असमंजसय में है कि पुलिस में शिकायत दें या नहीं और दें तो किसके खिलाफ?
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
