Monday , 27 July 2026

भिवानी की नई अनाज मंडी में महिलाओं ने तीज पर्व पर दिया एकता का परिचय

भिवानी की नई अनाज मंडी में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सास और बहुओं ने भी खूब मस्ती की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ झूले भी लगाए गए। जहाँ एक और बेटियों ने इस पर्व का लुफ्त उठाया तो वहीँ दूसरी और सास और बहू भी पीछे नही रही। उन्होंने भी सावन माह के तीज पर्व पर खूब मस्ती की और कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया।
तीज उत्सव में शामिल महिलाओं का कहना था कि इस पर्व को उन्होंने खूब धूमधाम से मनाया है। उत्सव में आयोजित इस कार्यक्रम में सास बहुओं ने एक साथ झूला झूला और डांडिया नृत्य सहित अनेक फ़िल्मी गीतों पर झूमे । सभी परिवारों की महिलाओं ने एकता का परिचय देकर यहाँ यह उत्सव मस्ती के साथ मनाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *