रोडवेज प्रशासन के द्वारा पांच नई बसों को उनके रूटों पर रवाना करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर बसों को हरी झंडी दिखाकर कर रूटों पर रवाना किया। इस दौरान प्रशासन व रोडवेड युनियन की ओर से सुभाष बराला को स्मृति चिन्ह व शाल देकर संमानित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान बराला ने अपने संबोधन में भाजपा की विकासकारी नितियों का बखान करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा हमारी सरकार की मंशा सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक बनाना है इसमें आम जनता का सहयोग जरूरी है। जिस तरह से देश व प्रदेश के मुखिया पूर्णतय इमानदारी से अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे है। उन्होंने कहा देश की जनता को भी आगे बढ़कर अपना सहयोग देना चाहिए ताकि देशहित में कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का प्रयास किया जाए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
