चंडीगढ,7अप्रेल। भाजपा नेताओं ने शनिवार को अम्बाला में आयोजित समारोह के दौरान कांग्रेस के दलित हितैषी होने के दावों को सिरे से खारिज किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अम्बाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि आज कांग्रेस दलित हितैषी और अम्बेडकर वादी होने का स्वांग कर रही है। कांग्रेस नेता और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तो अम्बेडकर को कभी देश की संसद में प्रवेश नहीं करने दिया। अम्बेडकर जहां से भी चुनाव लडने जाते थे पंडित नेहरू उन्हें हरवाने पहुंच जाते थे।
एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर आई प्रतिक्रिया पर कटारिया ने कहा कि बेहतर तो यह होता कि सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का अध्ययन करके सुप्रीम कोर्ट में ही दलील पेश की जाती। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार दलित हितों के लिए चिंतित है और वह कोई नया प्रावधान भी लेकर आ सकती है।
अम्बाला सदर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने कहा कि आज कांग्रेस दलित हितैषी बन रही है। इस पार्टी ने अपनी सत्ता के दौरान दलितों को दबाकर रखा। उन्होंने भाजपा सरकार दलित को फलित और वंचित को संचित बनाना चाहती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
