Sunday , 26 July 2026

ब्रेकिंग: रेलवे ने कई ट्रेनें की कैंसिल और डायवर्ट, यात्रियों के लिए अलर्ट जरूरी – देखें पूरी लिस्ट

अगर आप जून में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। गर्मियों की छुट्टियों में जब देशभर में लोग घूमने निकलते हैं, ऐसे समय में इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द (Cancel) और डायवर्ट (Divert) करने का फैसला किया है। यह फैसला रेलवे के अपग्रेडेशन और ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेलवे हर रोज लाखों यात्रियों की आवाजाही का जरिया है और यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में यह बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं किन ट्रेनों पर असर पड़ा है:

रद्द की गई ट्रेनें (Cancelled Trains):

  1. खड़गपुर-टाटानगर पैसेंजर (58027) – 19 से 23 जून तक

  2. टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर (58028) – 20 से 24 जून तक

  3. झारग्राम-पुरुलिया मेमू (68023/68024) – 19 से 24 जून तक

  4. खड़गपुर-टाटानगर मेमू (68123/68124) – 20 से 24 जून तक

  5. खड़गपुर-टाटानगर मेमू (68011) – 19 से 24 जून तक

  6. टाटानगर-खड़गपुर मेमू (68014) – 19 से 24 जून तक

  7. हावड़ा-बारबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस (12021/12022) – 20, 21, 23 और 24 जून को

  8. झारग्राम-धनबाद एक्सप्रेस (18019/18020) – 22 से 24 जून तक

डायवर्ट की गई ट्रेनें (Diverted Trains):

  1. सिलघाट टाउन-ताम्बरम एक्सप्रेस (15630) – 20 जून तक नया रूट: जॉयचंदी पहाड़-आद्रा-मिदनापुर-हिजली

  2. अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस (12833) – 20 और 23 जून को नया रूट: सिनी-कांड्रा-चांडिल-आद्रा

  3. रांची-हावड़ा इंटरसिटी (22892) – 21 जून तक नया रूट: कोटशिला-राजबेरा-आद्रा

  4. न्यू तिनसुकिया-ताम्बरम एक्सप्रेस (15930) – 23 जून तक नया रूट: जॉयचंदी पहाड़-आद्रा-मिदनापुर-हिजली

यात्रियों के लिए सलाह:

अगर आपने इन तारीखों में इन रूट्स पर ट्रेन की बुकिंग कर रखी है, तो यात्रा से पहले अपने ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। IRCTC की वेबसाइट या NTES ऐप से रियल-टाइम जानकारी हासिल करें।

रेलवे द्वारा यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सेवाएं देने के लिए किए गए हैं। असुविधा से बचने के लिए पहले से योजना बनाएं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *