बिहार डेस्क: बिहार में कोरोना लगातार अपना कहर बरपा रहा है। इसी बीच बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है। वे कोरोना से संक्रमित थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का भी कोरोना से निधन हो गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
मिली जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
इसी साल बनाया गया था बिहार सरकार का मुख्य सचिव
1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव से पहले बिहार के विकास आयुक्त का पदभार संभाल रहे थे। उन्हें इसी साल बिहार सरकार का मुख्य सचिव बनाया गया था। फरवरी माह में बिहार में आठ सीनियर आइएएस अफसरों का तबादला किया गया था। तबादले के बाद 1985 बैच के आईएएस अरुण कुमार सिंह को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया गया था। इससे पहले वे विकास आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
