Wednesday , 9 September 2026

बिग बॉस-11: WINNER शिल्पा का प्लान, करेंगी ये काम

बिग बॉस-11 का खिताब शिल्पा शिंदे ने अपने नाम कर लिया है। इस सीजन में शिल्पा-विकास की तकरार हाईलाइट में रही। विकास के साथ दोस्ती पर शिल्पा ने कहा कि हम ना दोस्त हैं ना दुश्मन है। विकास गुप्ता बुरे इंसान नहीं हैं अच्छे इंसान हैं। विकास और मेरे बीच सब कुछ ठीक है। लेकिन हम दोनों दोस्त नहीं है। शिल्पा ने कहा कि जिस पॉजिशन पर विकास थे उन्हें कुछ फैसले लेने पड़े। कुछ चीजें उनके पास गलत तरीके से आईं। दुश्मनी से अब हमारा रिश्ता नॉर्मल हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिल्पा शिंदे ने कहा कि बिग बॉस के बाद अब उनका आधा समय फैंस का शुक्रिया अदा करने में जाएगा। फिर मैं होलीडे पर जाऊंगी। मैंने बहुत काम किया है बिग बॉस के घर में। हिना खान के साथ शो में उनकी केमिस्ट्री दोस्ती-दुश्मनी भरी रही। शिल्पा ने कहा, हिना से मुझे कोई दिक्कत नहीं रहीं। लेकिन घर में अंदर काफी कुछ हो जाता है। काफी लोगों ने मुझे कहा कि हिना काफी डेंजर हैं। ऐसा भी हो सकता है कि उनकी वजह से मेरा गेम स्ट्रॉन्ग हुआ।

शिल्पा शिंदे ने इस जीत के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि टीवी इंडस्ट्री से कोई मुझे सपोर्ट नहीं कर रहा था। मेरे समर्थन में फैंस और टेक्नीशियन खड़े रहे, सभी का धन्यवाद।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *