पंचकूला में तेज़ बारिश के चलते फिर से बदला मौसम का मिजाज। तेज गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हो रही है बरसात। एक दो दिन से धीरे धीरे बढ़ रहे तापमान और दिन के समय बढ़ रही गर्मी पर लगा अंकुश। देर रात से हो रही बारिश के बाद पंचकूलावासियों को एक बार फिर से सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 48 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार रविवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में तेज हवाओं के साथ हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
