Saturday , 25 July 2026

दीपेंद्र हुड्डा का ब्यान, मेरा व्यवहार और काम एक खुली किताब

20 April 2019 :रोहतक लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों से मुखातिब हो कहा कि उनका व्यवहार और उनका काम एक खुली किताब है, जिसे लोग जानते भी हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान वो अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख रहे हैं और अगर जनता को उनका काम और व्यवहार पसंद है तो रोहतक की जनता उन्हें इस बार भी मौका देगी। दीपेंद्र हुड्डा छोटूराम धर्मशाला में अर्ध सैनिक बल संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहाँ अर्ध सैनिक बलों के पूर्व सैनिकों ने दीपेंद्र हुड्डा को अपना समर्थन दिया और दीपेंद्र ने भी चुनाव के बाद संसद के सत्र के पहले ही दिन उनकी मांगों को सरकार के सामने रखने का आश्वासन दिया। दीपेंद्र ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कामों के लिस्ट काफी लंबी है जबिक भाजपा के पास बताने के लिए एक भी काम नहीं है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कांग्रेस प्रत्याशी ने रोहतक की जनता से अपने परिवारिक रिश्ते बताए और कहा कि वे साल में पूरे 365 दिन यहां के लोगों के बीच रहते हैं। उन्होंने दोहराया कि रोहतक का चुनाव प्रदेश के लिए विशेष है, क्योंकि प्रदेशा की सत्ता का रास्ता रोहतक चुनाव से होकर निकलेगा। इसलिए ही भाजपा ने उन्हें टारगेट पर ले रखा है। दीपेंद्र ने कहा कि प्रदेश भाजपा आलाकमान रोहतक में प्रधानमंत्री की रैली कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। रोहतक इलाके से भेदभाव करने वाली भाजपा यहां के विकास से परेशान है। रोहतक लोस के सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जजपा का कोई जनाधार नहीं है।

 

इसलिए उनसे गठबंधन का कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिलना था। उन्होंने कहा कि वे आप और जजपा की केवल इस बात के लिए बढ़ाई कर सकते हैं कि वे भाजपा की सरकार को हटाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश को एक बार फिर विकास की राहों पर लेकर जाना है। भाईचारे की नींव पर इलाके के विकास के नए आयाम लिखे जाएंगे।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें  

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *