
हरियाणा:- बहादुरगढ़ में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। तेजधार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या की गई है और हत्या करने से पहले युवक की बेरहमी से पिटाई भी की गई है। युवक के शरीर पर चोट के कई गहरे निशान हैं। वारदात बहादुरगढ़ के छोटू राम नगर की है। मृतक युवक की पहचान मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी रवि के रूप में हुई है। सुबह के समय रवि का शव छोटू राम नगर की खाली जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौके का मुआयना करने के लिए झज्जर जिले के एसपी वसीम अकरम भी दल बल के साथ पहुंचे। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि रवि ने रात के समय दोस्तों के साथ मिलकर शराब का सेवन किया था। दोस्तों ने उसे अपने पास रुकने के लिए भी कहा था कि लेकिन वह रात के समय अकेला ही घर के लिए निकल गया था और सुबह उसका शव इस हालत में मिला है।

फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए रवि के दोस्तों को बुलाया है। पूछताछ में क्या निकल कर सामने आता है यह देखने वाली बात होगी। रवि की बेरहमी से हत्या किसने की है और इस वारदात के पीछे की असली वजह क्या है। यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। रवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है। अब देखना यह होगा कि आखिर पुलिस कब तक असली गुनहगारों तक पहुंच पाती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
